{"_id":"5d49c53e8ebc3e6cf231ad24","slug":"accident-pilibhit-news-bly3714124112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे संग दवा लेने जा रही महिला की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे संग दवा लेने जा रही महिला की हादसे में मौत
विज्ञापन
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बजाज चीनी मिल के पास कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे बेटे को मामूली चोटें आईं। बरखेड़ा पुलिस ने बेटे की तहरीर पर कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बाइक चलाते वक्त हेलमेट का प्रयोग किया गया था।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुबे निवासी राकेश कुमार राठौर ने बताया कि सोमवार को उनकी मां पुष्पा देवी (55) की तबीयत खराब थी। बाइक पर सवार होकर देर शाम सात बजे के बाद मां-बेटा दवा लेने के लिए पीलीभीत जा रहे थे। बाइक चलाते वक्त राकेश हेलमेट पहने हुए थे। बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर बजाज चीनी मिल के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पुष्पा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। आनन-फानन में एंबुलेंस से महिला को परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसओ बरखेड़ा आलोक मिश्र ने बताया कि महिला के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया। बेटे से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार पुलिस के कब्जे में है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिना हेलमेट ट्रिपल राइडिंग कर रहे बाइकर्स टकराए, पांच घायल
बरखेड़ा। बीसलपुर रोड पर मोहम्मदगंज अमखिड़िया गांव के पास मंगलवार सुबह दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घायल पतरासा कुंवरपुर गांव निवासी हरीश चंद्र (25), हरिओम (35), महेश चंद्र (32), कमलेश (40) और लालाराम को सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हरीशचंद्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों बाइक सवार ट्रिपल राइडिंग कर रहे थे और हेलमेट भी नहीं लगाया था। ब्यूरो