{"_id":"58f8b32f4f1c1bf258470f53","slug":"abvp-blasts-the-effigy-of-umv-spokesman","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने यूएमवी के प्रवक्ता का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने यूएमवी के प्रवक्ता का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो पीलीभीत।
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
पुतला फूंका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राचार्य ने परीक्षा केंद्र के भीतर पुतला फूंकने पर जताया एतराज, नोकझोंक
पीएम के खिलाफ टिप्पणी करने व पदाधिकारी को जान से मारने का आरोप
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने जिला संगठन मंत्री को जान से मारने की धमकी देने व प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए उपाधि महाविद्यालय के प्रवक्ता मदन वर्मा को पुतला फूंका। इस पर परीक्षा केंद्र के अंदर पुतला फूंकने को लेकर प्राचार्य से नोकझोंक हो गई। वहीं प्रवक्ता ने आरोपों को निराधार बताया। इस मामले में एबीवीपी के जिला संगठन मंत्री ने पुलिस को भी तहरीर दी।
उपाधि महाविद्यालय के सामने ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कार्यालय है। परिषद के कॉलेज इकाई अध्यक्ष सोनू गंगवार ने बताया कि बुधवार शाम परिषद के जिला संगठनमंत्री नितिन माहेश्वरी कार्यालय के बाहर खड़े थे। आरोप है कि उपाधि महाविद्यालय के प्रवक्ता मदन वर्मा ने नशे में गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की और संगठनमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। इधर, बृहस्पतिवार को परिषद कार्यकर्ताओं ने संगठन मंत्री को जान से मारने की धमकी देने व प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए महाविद्यालय परिसर में प्रवक्ता के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंका। इस दौरान सह संयोजक सुरजीत राना ने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाविद्यालय परिसर में पुतला फूंकने की जानकारी पर प्राचार्य डॉ. आरएस मिश्रा भी मौके पर जा धमके और उन्होंने विश्वविद्यालय परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्र के भीतर पुतला फूंकने पर आपत्ति जताई। जिस पर दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक भी हुई। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। हालांकि कुछ देर में मामला शांत हो गया। पुतला दहन करने वालों में सोनू गंगवार, अजय लोधी, श्रीकृष्ण गौतम, सुमित, राजू लोधी, मोहित, गौरव, सोनू, सोमपाल, अमन शर्मा समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
इधर परिषद के जिला संगठनमंत्री नितिन माहेश्वरी ने सुनगढ़ी पुलिस को तहरीर देकर प्रवक्ता पर जान से मारने की धमकी देने व प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में कहा गया कि उक्त प्रवक्ता इससे पूर्व भी मारपीट की घटनाएं कर चुके हैं।
विज्ञापन
एबीवीपी का आरोप निराधार
कल शाम को कुछ कार्यकर्ता महाविद्यालय परिसर में खड़े थे। इस पर महाविद्यालय में पूर्व में हुई चोरियों का हवाला देते हुए उन्हें बाहर जाने को कहा था। इस पर वह आग बबूला हो गए। लगाए जा रहे सभी आरोप निराधार है।
-मदन वर्मा, प्रवक्ता
मामले को बेवजह दिया जा रहा तूल
प्रवक्ता मदन वर्मा ने कुछ कार्यकर्ताओं को बुधवार शाम महाविद्यालय में अंदर खड़े होने पर एतराज जताया था। परीक्षा केंद्र के भीतर पुतला फूंकना सरासर गलत है। मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। - डॉ. आरएस मिश्रा, प्राचार्य, उपाधि महाविद्यालय