{"_id":"648e01f324b429c3e20d5664","slug":"abhyudaya-coaching-application-more-seats-less-pilibhit-news-c-4-1-184594-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्युदय कोचिंग : आवेदन ज्यादा सीटें कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्युदय कोचिंग : आवेदन ज्यादा सीटें कम
विज्ञापन
- सभी को लाभ दिलाने का हो रहा है प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। यूपीएससी, एसएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आर्थिक तंगी बाधा न बने इसके लिए शासन स्तर से अभ्युदय कोचिंग चलाई जा रही है। जिले में इसका लाभ पाने के लिए 650 युवाओं ने आवेदन किया है जबकि विभाग के पास अधिकतम 350 सीटें ही हैं। फिर भी विभाग सभी आवेदकों को इसका लाभ दिलाने का प्रयास कर रहा है।
ऐसे युवा जिनके परिवार की आर्थिक हालत बेहतर नहीं है, वे इस योजना का लाभ पा सकते हैं। इसके अंतर्गत युवाओं को यूपीएससी, एसएससी और कंपटीशन की निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी। शहर के ड्रमंड इंटर कॉलेज और पूरनपुर के गन्ना कृषक महाविद्यालय के दो-दो कमरों का चयन किया गया है।
यहां पर युवाओं को बैठाकर पढ़ाया जाएगा। इन दोनों केंद्रों सुबह-शाम दो शिफ्टों में कोचिंग चलेगी। एक शिफ्ट में शहर के केंद्र पर दो सौ, पूरनपुर केंद्र पर डेढ़ सौ युवा बैठ सकते हैं। अभी विभाग ने युवाओं से कोचिंग केंद्र में दाखिले के लिए आवेदन मांगे थे। जिसमें सबसे अधिक आवेदन शहर से आए और संख्या 400 रही। इसी प्रकार पूरनपुर से भी 250 आवेदन समाज कल्याण के जिम्मेदारों को सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि जुलाई से कक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। सीटें कम हैं, डीएम से वार्ता कर सीटें बढ़वाई जाएंगी। इसके अलावा युवा स्मार्टफोन पर वीडियो के माध्यम से पढ़ेंगे।
00
शासन स्तर पर होगी मॉनीटरिंग
समाज कल्याण अधिकारी के मुताबिक अभ्युदय योजना के तहत संचालित कराई जा रही इस कोचिंग की मॉनीटरिंग शासन स्तर पर होगी। इसलिए कम सीटों की समस्या के संबंध में जिलाधिकारी को भी अवगत करा दिया है। अब जल्द सीटें भी बढ़ेंगी लेकिन तब तक वीडियो के जरिए जो छात्र नहीं बैठ सकते वे पढ़ सकेंगे।
00
किताबें भी मिलेंगी नि:शुल्क
अभ्युदय योजना के अंतर्गत परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को किताबें भी विभाग की ओर से ही मुहैया कराई जाएंगी। जिससे वह नीट, बीएड, टीईटी, पीसीएस, आईएसस की तैयारी कर सकें।