फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Aakriti, Anya, Shama, Komalpreet won the Mehndi decorations

मेहंदी सजाओ में आकृति, आन्या, शमा, कोमलप्रीत ने मारी बाजी

Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Aakriti, Anya, Shama, Komalpreet won the Mehndi decorations
मेहंदी दिखाती शिक्षिकाएं। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। सावन तीज पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ओर स्वामी पब्लिक स्कूल में मेहंदी सजाओ प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में आकृति, आन्या, शमा बी, कोमलप्रीत ने मारी पहला स्थान पाया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में किशोर और तरुण दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने भाग लिया। किशोर वर्ग में आकृति मिश्रा, आन्या गुप्ता, शमा बी ने पहला, खुशी ने दूसरा, नैंसी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

तरुण वर्ग में मुस्कान पहले, सौम्या दूसरे, निदा खान तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्य संजय मिश्र, श्वेता गुप्ता, कृतिका गुप्ता, नूतन गुप्ता, सूर्यवाला शर्मा, ममता, पिंकी, नेहा आदि स्टाफ था। स्वामी एजुकेशन पब्लिक स्कूल मेहंदी प्रतियोगिता में कस्तूरबा हाउस की कोमलप्रीत कौर ने पहला, गार्गी हाउस की अंशिका ने दूसरा, रजिया हाउस की याचना ने तीसरा स्थान पाया। प्रधानाचार्य लखवीर सिंह और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में भी हुई प्रतियोगिता
पीलीभीत। हरियाली तीज के मौके पर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रियांशी, अवनी, शिवांगी, अनन्या, झलक, शाहीन, तनीषा, साक्षी, अंशिका, खुशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्प्रिंगडेल कॉलेज में मेहंदी और नेल आर्ट प्रतियोगिता में कक्षा छह से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। नेल आर्ट में जूनियर वर्ग की अलीना फातिमा व सीनियर वर्ग की हिरा नूर प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में सौम्या और सीनियर वर्ग में नेहा वर्मा प्रथम स्थान पर रही। चौधरी निहाल सिंह कृषि महा विद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में रोशनी प्रथम स्थान पर रही। गोस्वामी मॉम्स प्राइड में आयोजित प्रतियोगिता में श्रद्धा, संजना, रिया, निष्ठा और अदिति, आरुषि, अनु, प्रागिनी प्रथम स्थान पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed