{"_id":"688fa5a156d729fbb4049b29","slug":"a-youth-working-in-a-religious-place-was-attacked-with-a-sharp-weapon-and-injured-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-141084-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: धार्मिक स्थल में काम कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: धार्मिक स्थल में काम कर रहे युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना जहानाबाद क्षेत्र में धार्मिक स्थल में कार्य कर रहे युवक को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव में आई पीड़ित की पत्नी से भी मारपीट की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम भगाडांडी निवासी मोहम्मद आकिल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि दो अगस्त की अपराह्न एक बजे वह गांव की मस्जिद में कार्य कर रहा था। उसी दौरान गांव का सुलेमान वहां आया और काम में कमियां निकालने लगा। आरोपी ने मस्जिद के बाहर देख लेने की धमकी दी, जिस पर आकिल वहां से अपने घर लौट आया।
आरोप है कि कुछ देर बाद सुलेमान धारदार हथियार लेकर उसके घर में घुस आया और गालीगलौज करते हुए सिर पर वार कर घायल कर दिया। शोर सुनकर पत्नी शबनम जब बीच-बचाव करने पहुंची तो उससे भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।