{"_id":"675720c06ccf03362c09a8bc","slug":"a-youth-was-attacked-with-an-iron-pipe-ten-people-were-named-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-126994-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: लोहे के पाइप से युवक पर किया हमला, दस नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: लोहे के पाइप से युवक पर किया हमला, दस नामजद
विज्ञापन
पीलीभीत। युवक को घेरकर लाठी डंडे और लोहे के पाइप से हमला करने के मामले में पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी अमन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि छह दिसंबर को उसके पुत्र अमन के साथ मोहल्ले के ही शिवम, पंकज, मुन्ना, आशीष, ओम, आशु, राहुल, आयुष, रितिक ने मोहल्ला खुदागंज निवासी विजय व अन्य साथियों के साथ मिलकर मारपीट की।
आरोप है कि लाठी डंडों के अलावा लोहे के पाइप से भी हमला किया। इससे पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद