{"_id":"673a30c10915a0879e07a685","slug":"a-youth-arrested-with-railway-property-worth-rs-12000-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-125779-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 12 हजार की रेल संपत्ति के साथ युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 12 हजार की रेल संपत्ति के साथ युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पीलीभीत। आरपीएफ टीम ने रेलवे कोच से काॅपर तार चोरी करने वाले एक युवक को 12 हजार रुपये के रेल संपत्ति के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ ने पूरे मामले की जानकारी मंडलीय अधिकारियों को दे दी है।
पीलीभीत रेलवे स्टेशन के यार्ड, टनकपुर के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत खटीमा, शाहजहांपुर रेलखंड पर निगोही और मैलानी रेल खंड पर पूरनपुर में खड़े रेलवे कोच से कॉपर तार चोरी हुआ था। पिछले दिनों अपराध छिपाने में आरपीएफ के इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया।
इसके बाद कमांडेंट ने यहां स्थानीय पुलिस को जानकारी भी दी। शनिवार की रात आरपीएफ टीम ने एक सूचना के आधार पर संडई के पास से थाना गजरौला क्षेत्र के गांव सरदेई निवासी विजय पाल को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक के पास से करीब 12 हजार रुपये की रेल संपत्ति बरामद की गई। आरपीएफ ने मामले की जानकारी मंडलीय अधिकारियों को देकर आरोपी का चालान भेज दिया। संवाद