फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man working as a waiter in a hotel committed suicide

होटल में वेटर की नौकरी करने वाले युवक ने फंदे से झूलकर की आत्महत्या

Sun, 15 May 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
A young man working as a waiter in a hotel committed suicide
बीसलपुर। हरियाणा के एक होटल में नौकरी करने वाला युवक तीन दिन पहले घर आया था। इसके बाद घर से खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला और वहीं आगे पेड़ पर फंदा लगाकर झूल गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव पैनिया हिम्मत निवासी संतोष भारती ने बताया कि उनका 20 वर्षीय अविवाहित पुत्र शिवम झज्जर (हरियाणा) के एक होटल में वेटर का काम करता था। वह तीन दिन पहले छुट्टी लेकर आया था। शुक्रवार शाम वह खेत देखने की बात कहकर घर से गया था। वहीं उसने यूकेलिप्टिस के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। देर रात तक जब शिवम घर नहीं आया, तभी घर वाले उसे खेत पर देखने गए, जहां वह पेड़ पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना का कारण पता नहीं चल पाया। मृतक के पिता संतोष भारती, मां सूरज कली, भाई शनि और शिवांशु को रोते-रोते हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed