{"_id":"6602c23b457b5e14e8002a7f","slug":"a-young-man-who-went-to-take-a-bath-with-his-friends-drowned-in-the-devha-river-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-113925-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक देवहा नदी में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दोस्तों के साथ नहाने गया युवक देवहा नदी में डूबा
विज्ञापन
जहानाबाद की घटना, परिवार वालों का बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जहानाबाद। दोस्तों के साथ गांव के पास से गुजरी देवहा नदी में नहाने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार वालों का बुरा हाल है।
कोतवाली की चौकी ललौरीखेड़ा के गांव मीरपुर निवासी महेंद्र पाल (25) पुत्र महिपाल सोमवार की दोपहर 12 बजे अपने दोस्तों के साथ गांव प्यास गौटिया से होकर गुजरी देवहा नदी में नहाने गया था। नहाते समय महेंद्र पाल व राजकुमार पुत्र चंद्रसेन गहरे गड्ढे में डूब गए। साथियों ने किसी तरह राजकुमार को तो बचा लिया गया, मगर महेंद्र पाल की मौत हो गई।
मौत की सूचना से परिजनों और गांव में कोहराम मच गया। होली की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक के परिवार में पत्नी पिंकी देवी व दो बच्चे हैं। इनमें पांच वर्षीय बेटा अर्जित व तीन वर्षीय पुत्री अनन्या शामिल है। मृतक ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। कुछ ग्रामीणों का कहना है की सामने से सांड़ आ जाने की वजह से जान बचाने के लिए युवक नदी में कूदा था।