फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man went missing after calling his friend and telling him to take his bike from the canal bank.

Pilibhit News: दोस्त को फोन कॉल कर नहर किनारे से बाइक ले जाने की बात कहकर लापता हुआ युवक

Tue, 15 Sep 2026 12:44 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 15 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
A young man went missing after calling his friend and telling him to take his bike from the canal bank.
हरदोई ब्रांच नहर में युवक की कूदने की आशंका पर तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद
माधोटांडा। दोस्त को फोन कर हरदोई ब्रांच नहर किनारे आकर बाइक ले जाने की बात कहकर युवक लापता हो गया। दोबारा फोन करने पर जब युवक से संपर्क नहीं हुआ तो उसने परिजन को जानकारी दी। चिंतित परिजन नहर क्षेत्र में पहुंचे तो वहां बाइक, मोबाइल और चप्पलें बरामद हुईं। नहर में कूदने की आशंका जताकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एसडीआरएफ की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई, हालांकि सोमवार शाम तक कोई सुराग नहीं लग सका।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भैरो कलां निवासी प्रदीप कुमार (18) लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। परिजन के मुताबिक रविवार शाम करीब पांच बजे वह मोटरसाइकिल से दवाई लेने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद करीब छह बजे उसने गांव के ही अपने दोस्त को फोन किया और कहा कि नहर क्षेत्र में उसकी बाइक खड़ी है, वह आकर ले जाना, लेकिन अब वह नहीं लौटेगा। दोस्त ने दोबारा फोन किया तो उसने कॉल रिसीव नहीं की। उसने प्रदीप के परिजन को जानकारी दी।
विज्ञापन

चिंतित परिजन हरदोई ब्रांच नहर किनारे पहुंचे तो एक होम स्टे के पास उसकी बाइक, मोबाइल, चप्पलें और पर्स भी बरामद हुआ। युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाकर एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने बताया कि कई साल पूर्व उसकी आंख में चोट लग गई थी। इलाज के बाद भी वह सही नहीं हो सकी। इससे वह तनाव में रहता था। हालांकि आंख की दवा लगातार जारी थी। सीओ विधि भूषण मौर्य ने बताया कि परिजन ने युवक के नहर में कूदने की आशंका जताई है। स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम खोजबीन में जुटी है। हालांकि उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

हरदोई ब्रांच नहर में युवक की कूदने की आशंका पर तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद

हरदोई ब्रांच नहर में युवक की कूदने की आशंका पर तलाश करती एसडीआरएफ की टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed