{"_id":"682f6fd06fdeb7fab302e534","slug":"a-young-man-was-beaten-up-while-bathing-in-a-canal-fir-lodged-against-three-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136404-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नहर में नहा रहे युवक को पीटा, तीन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नहर में नहा रहे युवक को पीटा, तीन पर रिपोर्ट
Fri, 23 May 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 23 May 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। नहर में नहा रहे युवक से तीन युवकों ने मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी पीड़ित के कपड़े उठाकर ले गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खैरूल्लाहशाह निवासी रवि ने न्यूरिया थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह 20 मई को दिन में करीब तीन बजे बनकटी नहर में नहाने गया था। नहाते समय शहर के मोहल्ला मेंहदीहसन निवासी अमन, जमन और वसीम वहां पहुंच गए। आरोपी है कि तीनों ने उससे बेवजह गाली-गलौज शुरू की दी।
मना करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। शोर शराबा करने पर जान से मारने की धमकी दी और उसके कपड़े उठाकर ले गए। कपड़ों में रुपये भी रखे थे। आरोपियों पर वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद