फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man was beaten up for protesting against making his sister's photo viral

Pilibhit News: बहन के फोटो वायरल करने के विरोध पर युवक को बंका मारा

Sun, 10 Aug 2025 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up for protesting against making his sister's photo viral
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के एक युवक पर गांव के ही दबंगों ने बंके से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि पीड़ित ने अपनी बहन के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की शिकायत पुलिस से की थी, जिसके बाद आरोपी लगातार धमकियां दे रहे थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि एक युवक ने उसकी बहन के फोटो किसी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इस मामले की शिकायत उसने पहले पुलिस से की थी। आरोप है कि गांव का ही बासे पुत्र सईद उसकी बहन को धमकाते हुए फोटो दोबारा वायरल करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन

चार अगस्त की शाम पांच बजे वह अपनी मां के साथ आरोपी के घर शिकायत करने गया तो आरोपी और उसकी मां चंदा बी ने गालीगलौज कर भगा दिया। उसी दिन शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह बाइक से घर लौट रहा था तो रास्ते में बासे, उसका भाई मोहिद, पिता सईद अहमद और कुछ अन्य लोगों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए उसके सिर पर बंके से वार किया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed