{"_id":"666053b1b75b3549bf0edd54","slug":"a-young-man-standing-near-a-truck-on-the-highway-died-after-being-hit-by-another-truck-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117431-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे किनारे ट्रक के पास खड़े युवक की दूसरे ट्रक की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे किनारे ट्रक के पास खड़े युवक की दूसरे ट्रक की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
असम हाइवे के किनारे खड़े ट्रक से टकराया ट्रक । स्रोत - राहगीर
पूरनपुर। सड़क किनारे ट्रक के पास खड़े युवक को नगर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने चपेट में ले लिया। दोनों ट्रकों के बीच दबकर युवक की मौत हो गई। खड़ा ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना असम हाईवे पर गांव हरसिंहपुर के समीप एक चावल मिल के बाहर की है। थाना न्यूरिया के मोहल्ला याद खां निवासी सुरेंद्र पाल ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। मंंगलवार को ट्रक से धान लेकर गांव हरसिंहपुर में हाईवे किनारे एक चावल मिल आया था। मिल के बाहर हाईवे किनारे उसका ट्रक खड़ा था। जिसके पास उसका भांजा थाना जहानाबाद के गांव शरीफगंज निवासी अभिनव शर्मा खड़ा था।
इस दौरान पूरनपुर की ओर से अनियंत्रित गति से आए ट्रक के चालक ने उसके भांजे को चपेट में ले लिया। घटना में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद ट्रक उसके ट्रक से भी टकरा गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सुरेंद्र पाल की ओर से दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि अभिनव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
--
ई-रिक्शा की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी
पूरनपुर। ई-रिक्शा की चपेट में आकर बाइक सवार पिता-पुत्र के घायल होने के मामले में सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने ई-रिक्शा चालक सेहरामऊ निवासी प्रशांत मिश्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना 29 मई को दिन में 11 बजे सेहरामऊ थाना क्षेत्र के खंजनपुर मोड़ के समीप हुई थी। गांव गोविंदनगर निवासी राकेश ने बताया कि बाइक से उसका भाई जितेंद्र अपने 13 वर्षीय पुत्र आनंद के साथ जरूरी काम से मैलानी जा रहे थे। खंजनपुर मोड़ के समीप सामने से अनियंत्रित गति से आ रहे ई-रिक्शा चालक प्रशांत मिश्रा ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में भाई और भतीजा घायल हो गए। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद प्रशांत मिश्रा ई-रिक्शा लेकर मौके से भाग गया। संवाद