फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died in a collision between a car and a matador, while his companion was seriously injured.

Pilibhit News: कार और मेटाडोर की भिड़ंत में कार सवार युवक की मौत, साथी गंभीर घायल

Sun, 28 Sep 2025 07:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Sep 2025 07:26 AM IST
विज्ञापन
A young man died in a collision between a car and a matador, while his companion was seriously injured.
बीसलपुर। बरेली हाईवे के मंडरा सुमन मोड पर शनिवार की देर शाम कार और मेटाडोर की भिड़ंत में कार सवार युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृत युवक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव अभय पुर निवासी रामपाल मौर्य ने बताया कि उनका पुत्र अमन मौर्य (25) शनिवार की देर शाम कार से गांव जा रहा था। कार में उसका साथी गांव का ही मिथुन कुमार भी था। यह दोनों लोग कार में पीछे बैठे हुए थे। कार अमन का दूसरा मित्र चला रहा था। आगे की सीट पर एक और साथी बैठा था।
विज्ञापन

रास्ते में बरेली हाईवे के मंडरा सुमन मोड पर उनकी कार और सामने से आ रहे तेज रफ्तार मेटाडोर की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गए। हादसा होते ही कार में आगे की सीट पर बैठे दोनों लोग और मेटाडोर का चालक भाग गए। हादसे में अमन मौर्य और मिथुन गंभीर घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने अमन को मृत घोषित कर दिया। मिथुन के बेहोश होने के कारण यह पता नहीं चल पाया कि कार की अगली सीट पर कौन लोग बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही परिजन और गांव के काफी लोग कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आ गए थे। जानकारी में आते ही पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आकर शव कब्जे में ले लिया। हादसे से मृतक के घर कोहराम मच गया है। मृतक के पिता रामपाल, मां मूंगा देवी और बहन कंचन देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। पुलिस ने घटना स्थल पर पलटे पड़े दोनों वाहन भी कब्जे में ले लिए हैं। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed