फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died after drowning in a river

Pilibhit News: नदी में डूबने से युवक की मौत

Thu, 22 Aug 2024 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
A young man died after drowning in a river
बरखेड़ा। देवहा नदी किनारे पहुंचा युवक बुधवार शाम पैर फिसलने से नदी में गिर गया। डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

गांव अलकथान निवासी ओमप्रकाश (32) पुत्र हरप्रसाद बुधवार शाम गांव के अन्य युवकों के साथ देवहा नदी के किनारे गए थे। इस दौरान नदी किनारे फिसलन होने के चलते उसका पैर फिसल गया। नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो पुत्र और एक पुत्री शामिल हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed