फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man died after being hit by a train

Pilibhit News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 20 Jun 2024 01:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a train
मृतक आसिफ फाइल फोटो ।
बरखेड़ा। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर पौटा स्टेशन के निकट ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना बुधवार सुबह साढ़े सात बजे की है। क्षेत्र के गांव नरायनठेर निवासी बदरुल हसन ने बताया कि उनका भतीजा आसिफ अली (26) पुत्र शहीद बचपन से ही मानसिक रूप से कमजोर है। अक्सर घर से बाहर निकलकर खेतों और अन्य जगहों पर घूमता रहता है। बुधवार सुबह नाश्ता करने के बाद आसिफ घर से बाहर निकल गया। घूमते हुए पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर पौैटा स्टेशन से पहले सुकटिया गांव के निकट पहुंचा। इस दौरान ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जानकारी युवक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed