फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A young man cutting grass was mauled by a tiger

Pilibhit News: घास काट रहे युवक को बाघ ने किया लहूलुहान

Mon, 26 Aug 2024 11:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:38 AM IST
विज्ञापन
A young man cutting grass was mauled by a tiger
पूरनपुर (पीलीभीत)। जंगल किनारे खेत में घास काट रहे सेहरामऊ उत्तरी के गांव नवदिया मुजप्ता निवासी मुनीश (25) पर गन्ने के खेत से निकले बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। शोर-शराबे पर बाघ मुनीश को छोड़कर फिर खेत में घुस गया। घायल मुनीश को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


गांव नवदिया मुजप्ता निवासी मुनीश रविवार को जंगल किनारे खेत में घास काटने गया था। इस दौरान पड़ोस के गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उस पर हमला कर दिया। आसपास के खेतों में काम कर लोगों के शोर-शराबा करने पर बाघ मुनीश को छोड़कर फिर खेत में घुस गया।
विज्ञापन


हरीपुर रेंजर वीरेंद्र रावत ने बताया कि घटना शाहजहांपुर के खुटार रेंज की है, हालांकि उन्होंने भी रेंज स्टाफ को मौके पर भेजा है। हमला बाघ ने किया या तेंदुए ने इसकी जानकारी कराई जा रही है। दूसरी ओर गांव दुधियाखुर्द के समीप चार दिनों से तेंदुए की चहलकदमी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले तेंदुए ने एक कुत्ते को मार डाला था। तेंदुए की चहलकदमी से लोगों में दहशत है। वन एवं वन्य जीव प्रभाग के रेंजर रामेश्वर सिंह ने बताया कि तेंदुए की निगरानी के लिए स्टाफ को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed