{"_id":"66dda58096627183670b1cf8","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-under-suspicious-circumstances-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-122176-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर युवक ने दी जान
विज्ञापन
बरखेड़ा के वार्ड नंबर आठ में मौके पर जांच करती पुलिस।संवाद
बरखेड़ा (पीलीभीत)। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने घर के कमरे में लगे कुंडे से रस्सी के फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मूलरूप से फरीदपुर (बरेली) निवासी संजू गुप्ता (38) एक वर्ष पूर्व से बरखेड़ा कस्बे में रह रहे थे। वह कस्बा स्थित बजाज चीनी मिल में मजदूरी करते थे। उन्होंने नगर के ही वार्ड नंबर आठ में मकान बनवा लिया। जिसमें परिवार के साथ रहने लगे। परिजनों ने बताया कि संजू रविवार सुबह करीब पांच बजे टहलने के लिए बाहर गए और लौटने के बाद घर के कमरे में जाकर कुंडे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
कुछ देर बाद पत्नी छाया देवी किसी काम से कमरे में गईं, तो उन्होंने फंदे से लटकता हुआ देखा। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।