{"_id":"6838b3d798c99b162f065de6","slug":"a-woman-was-stabbed-to-death-for-refusing-to-rub-a-ganja-leaf-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-136861-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गांजे की पत्ती रगड़ने से मना करने पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गांजे की पत्ती रगड़ने से मना करने पर महिला की चाकू से गोदकर हत्या
Fri, 30 May 2025 12:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 30 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। नगर के मोहल्ला हबीबगंज में गांजे की पत्ती रगड़ने से मना करने पर नशेड़ी दो युवकों ने महिला की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। बचाने आई पुत्री पर भी आरोपी झपटे। गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचने के कुछ देर बाद ही महिला ने दम तोड़ दिया। महिला के पति की तहरीर पर मोहल्ले के ही अमित और भल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
घटना मोहल्ला हबीबगंज के समीप कारगिल पेट्रोल पंप के पास स्थित बाग की है। मोहल्ला निवासी ऊषा देवी 45 पत्नी हरीशंकर अपनी पुत्री सपना के साथ घर से करीब चार सौ मीटर दूर बाग में बकरी चराने गई थी। सपना ने बताया कि घटना के समय मां से कुछ दूरी पर थी। बाग में मोहल्ले के दो युवक नशा करने के लिए गांजे की पत्तियों को हाथ से रगड़ रहे थे। मां ने इसका विरोध किया। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने उसकी मां की पीठ पर ईंट मार दी। मां की चीख पर आगे बढ़ी, तब दोनों युवकों ने मां पर चाकू से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। विरोध करने पर उसे भी जान से मारने की नीयत से झपटने की कोशिश की।
घायल मां घटना स्थल से भागकर करीब सौ मीटर दूर जाकर जमीन पर गिर गई। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से ऊषा देवी को सीएचसी लाया गया। जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद एसपी अभिषेक यादव और एएसपी विक्रम दहिया भी सीएचसी पहुंचे। एसपी ने कोतवाल और ऊषा के पुत्रों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। मुख्य हत्यारोपी के भाई सहित दो को पुलिस ने पूछताछ को हिरासत में लिया है। फील्ड यूनिट की टीम ने सीएचसी और घटना स्थल पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
मोहल्ले के ही दो लड़कों के हत्या करने में नाम सामने आए हैं। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को टीमें गठित की गई हैं। गांजे की पत्ती को रगड़ने से मना करने पर घटना होना पाया गया है। हत्यारोपी घटना के समय नशे में थे या नहीं। यह भी जांच का विषय है।- अभिषेक यादव, एसपी
बाग में असामाजिक तत्वों का रहता है जमावड़ा
बाग से कुछ दूरी पर शराब की दुकान है। शाम ढलते ही आसपास शराबियों का जमावड़ा बना रहता है। बाग और समीप के एक जामुन के पेड़ के नीचे अक्सर युवक जुआं खेलते देखे जाते हैं।
००००००
घटना के बाद परिजन में मचा कोहराम
पूरनपुर ऊषा देवी और हरीशंकर के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। सबसे बड़ा पुत्र श्रीपाल और महेंद्र दुकानों पर नौकरी करते हैं। जबकि सबसे छोटा पुत्र विक्रम पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता है। श्रीपाल की शादी हो चुकी है। दो पुत्रियों में शकुंतला की शादी हो चुकी है। सपना अविवाहित है।
००००
खेत से तोरई की सब्जी तुड़वाकर बकरी चराने बाग में पहुंचीं थी ऊषा
हरीशंकर के पास करीब चार बीघा जमीन है। इसके अलावा उसने शेरपुर रोड पर एक खेत को ठेका पर ले रखा है। खेत में सब्जी की खेती होती है। हरीशंकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह पत्नी के साथ खेत में तोरई तोड़ने गए थे। जबकि उसके दोनों पुत्र दुकानों पर काम गए थे। तोरई तोड़ने के बाद उसे मंडी में बिक्री करने को चला गया। जबकि उसकी पत्नी ऊषा घर चली गई थी। इसके कुछ देर बाद हत्यारोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया। मंडी से लौट ही रहा था कि घटना की जानकारी पर सीएचसी पहुंचा।