फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A truck loaded with wood overturned, people struggled with traffic jam on the highway for two hours

Pilibhit News: लकड़ी भरा ट्रक पलटा, हाईवे पर दो घंटे तक जाम से जूझे लोग

Tue, 17 Dec 2024 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Tue, 17 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with wood overturned, people struggled with traffic jam on the highway for two hours
पीलीभीत बरेली मार्ग पर लगे जाम में फंसे लोग।संवाद
जहानाबाद। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर ललौरीखेड़ा पुलिस चौकी के समीप सोमवार सुबह करीब 10 बजे लकड़ी भरा ट्रक पलट गया। गनीमत रही कि कोई इसकी चपेट में नहीं आया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सड़क के दोनों ओर वाहन सवार करीब दो घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन


शहर से बरेली और अन्य स्थानों के लिए जाने वाले राहगीरों को ललौरीखेड़ा के पास जाम से जूझना पड़ा। बरेली, नवाबगंज और अन्य स्थानों से आ रहे लोग भी सड़क के दूसरी ओर लगे जाम में फंसे रहे। यह सड़क शहर से थोड़ा पहले हरिद्वार हाईवे को भी जोड़ती है। इस मार्ग के लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दो पहिया वाहन चालकों ने दूसरे रास्तों से सफर तय किया। जाम खुलवाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन से ट्रक काे किनारे कराकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed