फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A tiger dragged a woman washing dishes from inside the house and she died

Pilibhit News: बर्तन धो रही महिला को घर के अंदर से खींच ले गया बाघ, मौत

Tue, 03 Jun 2025 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
A tiger dragged a woman washing dishes from inside the house and she died
पूरनपुर (पीलीभीत)। नल पर बर्तन धो रही महिला को बाघ घर के अंदर से उठा ले गया। घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर हजारा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। महिला का खून से लथपथ शव घर के नजदीक से ही बरामद कर लिया गया है। घटना को लेकर हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात थाना हजारा क्षेत्र के ग्राम शांतिनगर के नजदीक रामनगर तिराहे की है। स्थानीय निवासी रामकिशोर की पत्नी रेशमा देवी (45) देर रात करीब नौ बजे घर में ही नल पर बर्तन धो रहीं थीं। ग्रामीणोंं के अनुसार, इस दौरान खेतों की ओर से आया बाघ घर में घुस आया। बाघ ने रेशमा पर हमला कर उसे दबोच लिया और उसे घर से बाहर उठा ले गया।
विज्ञापन

यह देखकर मौजूद अन्य परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। बाघ होने की सूचना मिलने पर लोग लाठी-डंडे लेकर एकत्र हो गए। इसके बाद महिला की तलाश शुरू कर दी गई। घर से लगभग छह सौ मीटर दूरी पर जंगल से महिला का शव लगभग एक घंटे बाद मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सूचना पुलिस को दी गई तो थाना प्रभारी हजारा सिद्धार्थ उपाध्याय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस की एक न सुनी। हंगामा बढ़ता देखकर पुलिस अफसरों को सूचना दी गई। जिसके बाद आसपास के थानों के फोर्स को भी बुलवा लिया गया। ग्रामीण बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।मृतका के तीन बच्चे हैं। एसओ हजारा सिद्धार्थ उपाध्याय ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस मौके पर गई थी। शव को बरामद कर लिया गया है।

नहीं पहुंची वन विभाग की टीम
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आक्रोश देखकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सकी। हालांकि पुलिस के समझाने पर वन विभाग की टीम रात नौ बजे मौके पर पहुंचे।



घर से तीन सौ मीटर दूरी पर है जंगल
ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर जंगल है। इसके बाद भी वन विभाग की टीम निगरानी नहीं करती है। वन विभाग ने जंगल के किनारे तार फेंसिंग नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि अक्सर जंगल से निकलकर बाघ बाहर आ जाता है। इसकी सूचना पूर्व में कई बार वन विभाग के अधिकारियों को दी गई लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।



सड़क जाम की तैयारी में ग्रामीण, समझाने में जुटी पुलिस
राज्यपाल के दौरे से एक दिन पूर्व हुई घटना से वन विभाग के अधिकारी भी सकते में हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश इस कदर बढ़ा कि वह महिला का शव सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस फोर्स ने जैसे तैसे हालत को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed