फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A stray animal attacked an old woman returning from the field, she died.

Pilibhit News: छुट्टा पशु ने खेत से लौट रही वृद्धा पर किया हमला, मौत

Sun, 18 Feb 2024 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
A stray animal attacked an old woman returning from the field, she died.
पूरनपुर। खेत से घर लौट रहीं घुंघचाई थाना के गांव केशवपुर निवासी शांति देवी (83) पर छुट्टा पशु ने हमला कर गंभीर घायल कर दिया। सीएचसी से शांति देवी को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है। शांति देवी की पौत्री निशा देवी ने बताया कि घटना के समय उसकी दादी खेत से घर लौट रहीं थी। गांव के समीप छुट्टा पशु ने उन पर हमला कर दिया। उनके सिर पर सींग से वार किया। बेहोशी की हालत में शांति देवी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। निशा ने बताया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी दादी की मौत हो गई। शांति देवी के पति की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में पुत्र डालचंद, पुत्रवधू, पौत्र दीपक, अभिषेक और पौत्री निशा है।
विज्ञापन

-----------
परीक्षा देकर लौट रहे छात्र हुए घायल
गजरौला। थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव अकेला हंसपुर निवासी आकाश तथा उसका भाई शिवम गांव के ही एक युवक के साथ पुलिस की परीक्षा देने शहर आया था। लौटते समय शाम करीब छह बजे कस्बा गजरौला में थाने के सामने हाईवे पर एक पैदल युवक को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसमें आकाश के सिर में गंभीर चोट आई है। बाइक शिवम चला रहा था। उसे एंबुलेंस से पीलीभीत जिला अस्पताल भेजा गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed