फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A speeding car ran over people standing near a juice stall

UP: तेज रफ्तार कार ने जूस के ठेले के पास खड़े लोगों को रौंदा, एक को 50 मीटर तक घसीटा, तीन घायल

Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया (पीलीभीत)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरिया (पीलीभीत) Published by: Akash Dubey Updated Sat, 16 May 2026 11:18 PM IST
सार

सितारगंज हाईवे पर शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मारी। आठ वर्षीय बच्ची सहित तीन घायल हुए, एक व्यक्ति 50 मीटर घिसटता रहा। चालक पकड़ा गया।

विज्ञापन
A speeding car ran over people standing near a juice stall
मौके पर जमा लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सितारगंज नेशनल हाईवे पर कस्बा अमरिया में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने जूस के ठेले के पास खड़े लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में आठ वर्षीय बच्ची समेत तीन लोग घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति कार के साथ करीब 50 मीटर तक घिसटता चला गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


हादसा रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। कस्बा निवासी मुदित गुप्ता (40) अपने रिश्तेदार आशीष गुप्ता और आठ वर्षीय नित्या गुप्ता के साथ हाईवे किनारे लगे जूस के ठेले पर पहुंचे थे। तीनों ठेले के पास खड़े होकर जूस पी रहे थे। इसी दौरान सितारगंज की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर विपरीत दिशा में पहुंचकर ठेले के पास खड़े लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि मुदित गुप्ता कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग दौड़ पड़े। 
विज्ञापन


लोगों ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। गंभीर रूप से घायल मुदित गुप्ता को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed