{"_id":"6670a4d7d6eb111bbe00a147","slug":"a-sadhu-sitting-in-meditation-amidst-the-embers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-118048-2024-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में कठोर तपस्या: तेज धूप में अंगारों के बीच साधु की समाधि, तप देख हैरान हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में कठोर तपस्या: तेज धूप में अंगारों के बीच साधु की समाधि, तप देख हैरान हो रहे लोग
Tue, 18 Jun 2024 11:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Tue, 18 Jun 2024 11:31 AM IST
सार
भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही हैं। दोपहर के वक्त तेज धूप में पांच मिनट तक रहना मुश्किल है, वहीं बीसलपुर में एक साधु तेज धूप में अंगारों के बीच एक घंटे तक समाधि लगाकर बैठ रहे हैं। उनकी तपस्या देखकर हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
गांव बिचपुरी के आश्रम में अंगारों के बीच समाधि लगाए बैठा साधु।
- फोटो : संवाद
विस्तार
इन दिनों जहां भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं, वहीं पीलीभीत के बीसलपुर के गांव बिचपुरी के आश्रम में एक साधु अंगारों के बीच समाधि लगाकर पिछले सात दिनों से बैठ रहे हैं। साधु की तपस्या देख ग्रामीण हैरान हैं। साधु ये कठोर तप क्यों कर रहे हैं, इसकी वजह उन्होंने नहीं बताई।
विज्ञापन
आश्रम के महंत हरगोविंद दास ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष जून में आश्रम में अंगारों के बीच नौ दिन के लिए समाधि लगाते हैं। समाधि लगाने का समय दोपहर में 12 बजे से एक बजे तक का है। कड़ाके की सर्दी में वह जलधारा का कार्यक्रम करते हैं।
विज्ञापन
जनवरी में पूरे नौ दिन तक दोपहर में इसी समय लगातार एक घंटे तक ठंडे पानी से नहाते हैं। भीषण गर्मी में आग के सामने समाधि लगाए साधु को देखकर लोग दांतों तले अंगुली दबा लेते हैं। लोग तेज धूप में पांच मिनट तक खड़े नहीं हो पाते, लेकिन साधु पूरे एक घंटे समाधि में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन