फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A rural accidents Killed , five injured

हादसों में एक ग्रामीण  की मौत, पांच घायल

Wed, 27 Apr 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो बीसलपुर।
ब्यूरो बीसलपुर। Updated Wed, 27 Apr 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
A rural accidents Killed , five injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र में 24 घंटे में हुए तीन हादसे
विज्ञापन

घायलों का सीएचसी में चल रहा है इलाज

कोतवाली क्षेत्र में तीन स्थानों पर बीते 24 घंटों में हुए सड़क हादसों में एक ग्रामीण की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 
कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखंडी निवासी सुभाष चंद्र ने बताया कि उनके पिता 55 वर्षीय करन सेन मंगलवार की शाम किसी काम से पड़ोसी गांव दौलतपुर हीरा पैदल ही जा रहे थे। बीसलपुर-खुदागंज रोड के दौलतपुर चौराहे पर बीसलपुर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होने के बाद चालक बाइक लेकर गांव रढ़ैता की ओर भाग गया। सूचना मिलने पर घायल के घर वाले मौके पर पहुंच गए। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घर वाले घायल को जिला अस्पताल ले जाने के बजाए बरेली  ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घर वाले शव कोतवाली ले आए। मृतक के पुत्र सुभाष ने कोतवाली में तहरीर दे दी है। पुलिस ने सुभाष की तहरीर पर कोतवाली क्षेत्र के ही गांव रसायाखानपुर में रहने वाले अज्ञात बाइक चालक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। रिपोर्ट में बाइक के नंबर का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने शव सील कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। इधर मोहल्ला पटेलनगर निवासी रामऔतार बुधवार को सुबह डिग्री कालेज रोड पर टहलने गए थे। रास्ते में पुलिया के पास विपरीत दिशा से आई तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर होने के बाद चालक नगर की ओर भाग आया।

जिला शाहजहांपुर के कस्बा तिलहर की मधुवन कालोनी निवासी दीपक बुधवार को दोपहर बाइक द्वारा बीसलपुर आ रहा था। बाइक पर उनकी मां उर्मिला भी सवार थी। रास्ते में गांव चठिया के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर में मां बेटे के अलावा दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र के गांव ऊनकला निवासी जकी खां और तैयब भी घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed