फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A rotten carcass of a tiger found in a canal

Pilibhit News: नहर में मिला बाघ का सड़ा-गला शव

Sun, 02 Jun 2024 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
A rotten carcass of a tiger found in a canal
शव को बाहर निकालते वन कर्मी । संवाद
पीलीभीत/ अमरिया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने नहर से बाघ का सड़ा-गला शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएफओ ने भी मौके पर जाकर निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

अमरिया क्षेत्र में ड्यूनीडाम से देवहा बैगुल फीडर निकली है। इसी से गांव करगैना के लिए छोटी माइनर जाती है। शनिवार को दोपहर बाद गांव के कुछ लोगों ने माइनर में एक बाघ के शव को पड़ा देखा। वह काफी सड़ा गला हुआ था।
विज्ञापन

बाघ का शव पड़ा होने की जानकारी आसपास क्षेत्र में फैल गई और देखते ही देखते काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इधर जानकारी लगते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वनकर्मियों ने इसकी सूचना डीएफओ को दी। डीएफओ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को देखा। इसकेे बाद बाघ के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव सड़ा-गला होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि वन्यजीव कौन सा है। हालांकि वह बाघ की तरह ही लग रहा था। शव को बाद में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वन्यजीव की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

......
ग्रामीणों से सूचना मिली की नहर की माइनर में बाघ का शव फंसा हुआ है। इसके बाद मौके पर टीम के साथ गया। शव बाघ का लग रहा था लेकिन अभी कुछ स्पष्ट नहीं हैं। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
- मनीष सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed