फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A report was filed against the constable for taking away the girl

Pilibhit News: युवती को ले जाने के मामले में सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sun, 21 Jul 2024 05:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 21 Jul 2024 05:20 AM IST
विज्ञापन
A report was filed against the constable for taking away the girl
जहानाबाद। पिछले माह लापता हुई युवती ने भाई को फोन काॅल कर कांस्टेबल पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। कहा कि कमरे में बंदकर रखने के साथ उसकी पिटाई भी की जा रही है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले माह उसकी 22 वर्षीय बहन घर से कहीं चली गई थी। 22 जून 2024 को थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। 12 जुलाई 2024 को बहन ने फोन काॅल कर बताया कि उसको पूर्व में परेवा वैश्य चौकी पर तैनात रहा कांस्टेबल बहला-फुसलाकर साथ ले आया था।
विज्ञापन

उसके कमरे में बंदकर रखा जाता है। जबरन कुछ कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए हैं। मारपीट करने की बात भी कही। प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार शुक्ला ने बताया की तहरीर के आधार पर कांस्टेबल राज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी कांस्टेबल तैनाती के दौरान क्षेत्र में काफी चर्चा में रहा है। सिपाही की वर्तमान में मुरादाबाद में तैनाती की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed