फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A report has been filed of a married woman being beaten and thrown out of the house

Pilibhit News: विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 06 Sep 2025 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
A report has been filed of a married woman being beaten and thrown out of the house
पूरनपुर। दहेज में कार और दो लाख रुपये की नकदी की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की कमरे में बंद कर पिटाई की गई। कीटनाशक पिलाकर और पेट्रोल छिड़ककर जान से मारने की कोशिश की गई। बाद में उसकी पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव महादेव माती की मोहिता सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसके पहले पति की मौत के बाद रिश्तेदार शाहजहांपुर के रामनगर विंदुआ निवासी मनोज से 24 मई 2021 को शादी हुई थी। पूर्व पति से दो बच्चों के पालन पोषण का भी मनोज से भरोसा दिलाया था।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद मनोज के पहले से शादीशुदा होने और उसके एक बच्चा होने की जानकारी हुई। धोखाधड़ी से शादी की बात कहने पर उसके पति के साथ ही जेठानी रेनू, जेठ सुनील, रेनू ने उसकी और उसके बच्चों की पिटाई की। पिटाई कर जान से मारने की नीयत से कीटनाशक पिला दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर मायके वाले उसे घर ले आए। एक महीने बाद सही होने पर ससुरालियों ने अपनी गलती मानी और फिर ससुराल में रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान उससे दहेज में कार और दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे कमरे मेंं बंद कर पीटा गया। पेट्रोल छिडक़र जान से मारने की कोशिश की गई। बाद में पहने हुए कपड़ों में 16 अक्तूबर 2022 को घर से निकाल दिया गया। सेहरामऊ उत्तरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि एपी के आदेश पर मोहिता देवी की ओर से उसके ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed