{"_id":"6a10a93aa78f3f172b0ca554","slug":"a-report-has-been-filed-against-three-people-including-the-former-municipal-president-and-his-son-for-embezzling-rs-3055-lakh-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-160150-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व उनके बेटे सहित तीन लोगों पर 30.55 लाख हड़पने की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष व उनके बेटे सहित तीन लोगों पर 30.55 लाख हड़पने की रिपोर्ट
विज्ञापन
बीसलपुर। न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने बरेली के एक युवक से भूखंड बेचने के नाम पर बीसलपुर के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व उनके बेटे सहित तीन लोगों पर 30.55 लाख रुपये हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की है।
बरेली के थाना इज्जत नगर के गांव पीरबहोड़ा निवासी मोहम्मद अनीस ने शुक्रवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि बीसलपुर नगर के मोहल्ला ग्यासपुर निवासी नूर अहमद, शाहबाज हसन और रेहाना बेगम ने काफी समय पहले उनसे एक भूखंड का सौदा किया था। तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। नूर अहमद और रेहाना बेगम नगर पालिका के अध्यक्ष रह चुके हैं। शाहबाज उनका पुत्र है। भूखंड को खरीदने के एवज में उसने उन लोगों को 30 लाख 55 हजार एडवांस में दे दिए थे। कुछ रकम उसने अपने एक मित्र से उधार ली थी। पिछले दिनों जब वह प्रस्तावित भूखंड देखने पहुंचा तो उन लोगों ने उन्हें एक ऐसा भूखंड दिखा दिया, जो उनके नाम नहीं था। उनकी इस हरकत से पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।
आरोप है कि उसने जब रुपये वापस मांगे तो गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाल संजीव शुक्ला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर तीनों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
दूसरे पक्ष ने आरोपों से किया इन्कार
नूर अहमद ने आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। कहा कि उनके परिवार के लोगों के विरुद्ध यह षड्यंत्र है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। उस मामले में दोनों पक्षों में पिछले साल तीन सितंबर को लिखित समझौता हो गया था। समझौता की प्रतिलिपि कोतवाली पुलिस को भी दे दी गई थी। संवाद