फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A rally was taken out against rising inflation, and the government was surrounded.

Pilibhit News: बढ़ती महंगाई के विरोध में निकाला जुलूस, सरकार को घेरा

Tue, 19 May 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
A rally was taken out against rising inflation, and the government was surrounded.
जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट की ओर जाते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत पार्टी।
पीलीभीत। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट तिराहे से डीएम कार्यालय तक जुलूस निकाला। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को सौंपा। बढ़ती बेतहाशा महंगाई, पेट्रोल-डीजल, सीएनजी और रसोई गैस सिलिंडरों के दामों में हुई भारी वृद्धि के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा व शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट तिराहे पर एकत्र हुए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरप्रीत पाल सिंह चब्बा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आज देश का आम नागरिक, गरीब, किसान और मध्यम वर्ग दाने-दाने को मोहताज हो रहा है। शहर अध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार ने कहा कि इससे पूर्व व्यावसायिक सिलिंडरों और पांच किलो वाले सिलिंडरों के दामों में भारी बढ़ोतरी कर छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ी गई है। इस मौके पर युसूफ मलिक, नागेश पाठक, पुष्पा गंगवार, अनवर अनीस, ईश्वर दयाल पासवान,मुनेंद्र सक्सेना, प्रवक्ता हेमंत मिश्रा, प्रदीप मौर्य,जाहिद खां आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed