{"_id":"687e7d44a2129abdf10939a7","slug":"a-person-who-cheated-people-in-the-name-of-sending-them-abroad-and-had-a-bounty-of-rs-50000-on-his-head-was-arrested-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-140154-2025-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
50 हजार इनामी के साथ पुलिस टीम और जानकारी देते एएसपी स्रोत : पुलिस
पीलीभीत/ अमरिया। विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाला 50 हजार का इनामी रविवार रात पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी दिल्ली में उत्तमनगर के एक होटल में छिपा था। आरोपी पर अलग-अलग थानों में ठगी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी का चालान भेजा है।
एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि अमरिया थाने के गांव पिंजरा वमनपुरी निवासी मनोज कुमार भारती पर अमरिया, घुंघचाई और माधोटांडा थाने में लोगों को विदेश भेजने और नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
अमरिया और एसटीएफ फील्ड यूनिट बरेली की संयुक्त टीम ने रविवार रात दबिश देकर दिल्ली के होटल से इनामी मनोज कुमार को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि इनामी आरोपी को दिल्ली के बिंदापुर थाना क्षेत्र के एक होटल त्वमेव पंखा रोड, उत्तमनगर से पकड़ा गया है। आरोपी होटल में पहचान छिपाकर रह रहा था।
विज्ञापन
सिर्फ मुकेश नाम बताकर की गुमराह करने की कोशिश
एएसपी ने बताया कि आरोपी को होटल के रिसेप्शन काउंटर से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पहले तो उसने अपना नाम सिर्फ मुकेश बताया। सख्ती करने पर वास्तविक पहचान मनोज कुमार स्वीकार कर ली। इनामी पर अलग-अलग थानों में ठगी के पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुुलिस से बचने के लिए वह पहचान छिपाकर लखनऊ, दिल्ली व अन्य शहरों में रह रहा था। आरोपी का न्यायालय चालान भेजा गया है।
कबूतरबाजी के मामलों में अभियान चला रही पुलिस
विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामलों को लेकर पुलिस सख्त है। जिले में 100 से अधिक मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। कई लोगों को जेल भी भेजा जा चुका है। इस तरह के मामले लगातार सामने अब भी आ रहे हैं। ठगों ने कई परिवारों की जमीन, जेवर और अन्य सामान तक बिकवा दिया है। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी तक दी।
पहले होटल फिर बैंक की नौकरी छोड़ खोला खुद का कार्यालय
पीलीभीत। आरोपी मुकेश कुमार ने बताया कि वह पहले सितारगंज के सिटी सेंटर होटल में काम करता था। जहां उसकी मुलाकात फ्लाई हाई नामक कंपनी के मालिक कुदरत उल्ला से हुई। यह कंपनी लोगों को विदेश भेजने का काम करती थी। कुछ समय तक कंपनी में काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़कर बैंक में काम करना शुरू कर दिया। जहां उसकी मुलाकात पंजाब निवासी सैय्यद अली से हुई। वह भी लोगों को नौकरी पर विदेश भेजने का काम करता था। इसके बाद उसने सैय्यद की कंपनी का एक पीलीभीत में वनवर्ड ओवरसीज नाम से दफ्तर खोला और युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा कर ठगी करने लगा। संवाद