फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A murder report has been filed in the case of a woman's death that happened a year ago

Pilibhit News: साल भर पहले हुई महिला की मौत के मामले में हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 10 Aug 2024 10:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2024 10:02 PM IST
विज्ञापन
A murder report has been filed in the case of a woman's death that happened a year ago
पूरनपुर। गांव उदयपुर खुर्द निवासी शानू की पत्नी पूजा (30) की एक साल पहले हुई संदिग्ध हालात में मौत के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर शानू और उसके अन्य छह परिजनों के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


शानू की करीब 10 साल पहले गजरौला थाना क्षेत्र के गांव सिसैइया निवासी पूजा से शादी हुई थी। उसके आठ साल का पुत्र है। 18 जून 2023 की शाम को पति-पत्ती में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। शोर-शराबे पर पहुंचे पड़ोसियों ने मामला शांत कराया था।
विज्ञापन

अगले दिन सुबह पूजा की हालत खराब हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। ससुराली उसका शव घर ले आए थे। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने पूजा के शव का पोस्टमार्टम कराया था। मगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का राज नहीं खुल सका था। ऐसे में विसरा सुरक्षित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि अब इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पूजा के पिता गिरीश चंद्र की ओर से पूजा के पति सोनू उर्फ शानू, हीराकली, शिवकुमार, नन्हे लाल, वीरू कुमार, डब्बू कुमार, मंजू देवी के खिलाफ दहेज की खातिर गाली-गलौज कर पिटाई कर जान से मारने की धमकी देने और विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed