{"_id":"66b9f4fbd5739433770d9de5","slug":"a-mourning-procession-will-be-taken-out-in-the-city-on-the-horror-of-partition-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-120868-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: विभाजन की विभीषिका पर शहर में निकाला जाएगा शोक जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: विभाजन की विभीषिका पर शहर में निकाला जाएगा शोक जुलूस
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट ने एसडीएम सदर से मांगी ऐसे लोगों की सूची
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। 14 अगस्त 1947 को विभाजन के दौरान भारत आए विस्थापितों की सिटी मजिस्ट्रेट ने पड़ताल शुरू कराई है। अब ऐसे लोगों को साथ लेकर शहर में शोक जुलूस निकाला जाएगा।
विभाजन के दौरान पाकिस्तान से हजारों की संख्या में लोग भारत मेंं आकर बस गए थे। इस बार विभाजन की विभीषिका को लेकर शासन की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। बंटवारे के दौरान यहां आए लोगों को शामिल करते हुए कार्यक्रम का आयोजन होगा।
ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट ने ऐसे लोगों की तलाश करने के लिए सदर एसडीएम को निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि विभाजन का दंश झेलने वालों को चिह्नित कर 14 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में लाया जाए।
विज्ञापन
सिटी मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने बताया 14 अगस्त की शाम को विभाजन की विभीषिका पर शोक जुलूस निकाला जाएगा। इसमें विभाजन का दंश झेलने वालों को शामिल किया जाएगा। जुलूस ड्रमंड कॉलेज से उपाधि कॉलेज चौराहा तक निकाला जाएगा।