{"_id":"6abea9bd120024ef35016d14","slug":"a-model-prerna-canteen-will-be-opened-at-the-district-hospital-it-will-be-run-by-women-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-170085-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला अस्पताल में खुलेगी मॉडल प्रेरणा कैंटीन, महिलाएं करेंगी संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला अस्पताल में खुलेगी मॉडल प्रेरणा कैंटीन, महिलाएं करेंगी संचालन
Fri, 02 Oct 2026 12:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब जिला अस्पताल परिसर में मॉडल प्रेरणा कैंटीन खोले जाने की तैयारी है।
जिला अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज और उनके तीमारदार पहुंचते हैं। अस्पताल परिसर में कैंटीन शुरू होने से उन्हें खानपान की सुविधा उपलब्ध होगी। वहीं, कैंटीन के संचालन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को दिए जाने की योजना है। इससे समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलने के साथ ही उनकी आमदनी बढ़ाने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन की उपायुक्त वंदना ने बताया कि कैंटीन के लिए स्थान और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है। कैंटीन शुरू होने के बाद मरीजों और तीमारदारों को परिसर में ही खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को नियमित रोजगार का अवसर मिलेगा।