फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A married woman committed suicide by consuming poisonous substance after a dispute with her husband

Pilibhit News: पति से विवाद पर विवाहिता ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान

Sun, 14 Jul 2024 11:01 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
A married woman committed suicide by consuming poisonous substance after a dispute with her husband
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति से विवाद पर विषाक्त पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। उधर, मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नावकूड़ निवासी सावित्री (28) पत्नी भगवतशरण का अपने पति से कई दिन से विवाद चल रहा है। शनिवार शाम वह घरेलू सामान लेने के लिए घर से बाहर गईं थीं, लेकिन सामान लेकर नहीं आईं। पति भगवतशरण किसी कार्य से शहर आ गया था। पीछे से सावित्री ने घर पर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। उनको विषाक्त पदार्थ खाते हुए भगवतशरण की भांजी सिमरन ने देख लिया और सूचना अपनी मां को दी। इसके बाद कई लोग एकत्र हो गए और सावित्री को अस्पताल ले गए, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रविवार सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed