फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A large number of people gathered to protest against the objectionable remarks on the Prophet

Pilibhit News: पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में बड़ी संख्या में एकत्र हुए लोग

Tue, 15 Oct 2024 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
A large number of people gathered to protest against the objectionable remarks on the Prophet
माधोटांडा कस्बे में सांप्रदायिक टिप्पणी के विरोध में एकत्र विशेष समुदाय के लोग व मौजूद पुलिस। स
कलीनगर (पीलीभीत)। एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति की ओर से पैगंबर पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में दूसरे समुदाय के बड़ी संख्या में लोग सोमवार को एकत्र हो गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे और बातचीत की। कार्रवाई का आश्वासन देने पर सभी शांत हुए।
विज्ञापन

मामला माधोटांडा कस्बे का है। मिश्रित आबादी वाले वार्ड नंबर तीन में रविवार दोपहर बाद एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूरनपुर से भी कुछ लोग शामिल हुए। आरोप है कि इस दौरान एक नेता ने पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जानकारी पाकर विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में दूसरे समुदाय के लोग एकत्र हो गए।
विज्ञापन

जानकारी लगने पर पहले एसओ अचल कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसडीएम देवेंद्र सिंह, तहसीलदार हबीब उर रहमान, सीओ विशाल चौधरी भी पहुंचे। सभी ने एकत्र हुए लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों का आरोप था कि यहां एक कार्यक्रम में करीब आधे घंटे तक भड़काऊ भाषण देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई, इस दौरान ही आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई। यह आरोप भी लगाया कि संगठन से जुड़े क्षेत्र के दो युवकों ने पूर्व में भी माहौल खराब करने को कोशिश की थी। इसके बाद तहरीर भी दी गई। जिस पर अफसरों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए।


--
मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की गई। उन्हें समझाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
- विशाल चौधरी, सीओ पूरनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed