{"_id":"64d92392870799b320008ef4","slug":"a-laborer-who-fell-from-a-moving-tractor-was-crushed-to-death-by-a-wheel-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-2645-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चलते ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की पहिए से कुचलकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चलते ट्रैक्टर से गिरे मजदूर की पहिए से कुचलकर मौत
Mon, 14 Aug 2023 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। गजरौला से मजदूरी कर लौट रहा युवक ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आ गया। पीलीभीत ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव तकिया दिनारपुर निवासी मिलाप सिंह ने गजरौला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव के ही मजदूरों के साथ उनका 21 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र शनिवार सुबह लिंटर डालने के लिए गजरौला के गांव बिठौराकलां गया था। गांव का ही रामभजन उसे अपने ट्रैक्टर से ले गया था।
लौटते समय सकरिया गांव के आगे खन्नौत नदी पुल पर सुरेंद्र ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। एक पहिया उसके ऊपर से उतर गया। ट्रैक्टर चालक व मजदूर उसे पूरनपुर अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे पीलीभीत ले गए, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। तहरीर के आधार पर गजरौला पुलिस ने ट्रैक्टर चालक शिवकुमार व रामभजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।