फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A huge statue of Lord Parshuram will be installed at Banda Chauraha on Assam Highway

Pilibhit News: असम हाईवे के बंडा चौराहा पर लगेगी भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा

Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 14 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
A huge statue of Lord Parshuram will be installed at Banda Chauraha on Assam Highway
पूरनपुर में परशुराम की प्रतिमा स्थापना को भूमि पूजन में मौजूद नगर पालिका अध्यक्ष और ब्राहमण महा
पूरनपुर। नगर पालिका असम हाईवे के बंडा चौराहा पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराएगी। चौराहा को परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। बुधवार शाम को परशुराम चौक पर प्रतिमा स्थापित करने को भूमि पूजन हुआ। पूजन में नगर पालिका चेयरमैन और अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कई पदाधिकारी और अन्य लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन


चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता ने बताया कि अब बंडा चौराहा को परशुराम चौक के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने बताया कि मोहल्ला जायसवाल कॉलोनी में पानी की टंकी के समीप तिराहा पर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित कराकर तिराहा का नाम अंबेडकर चौक रखा जाएगा। परशुराम चौक पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित कराने को पंडित अनिल पांडेय ने भूमि पूजन कराया। समारोह में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद मिश्रा, जिला महामंत्री महेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष भवानी शंकर मिश्रा, अश्वनी शुक्ला, तहसील अध्यक्ष हरगोविंद बाजपेई, नवनीत मिश्र, निरंकार पांडेय, चेतन्य मिश्रा, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed