{"_id":"594fb2fb4f1c1b3b6f8b4837","slug":"a-fire-in-the-roof-while-cooking-the-food-stirred","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाना बनाते वक्त छप्पर में लगी आग, हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाना बनाते वक्त छप्पर में लगी आग, हड़कंप
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
Updated Sun, 25 Jun 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
जला छप्पपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना बनाते वक्त अचानक सिलेंडर में लगी आग ने मजदूर के छप्पर को भी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में छप्पर व उसमें रखा सामान जल उठा। जिससे अफरा तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर जमा हुए और बमुश्किल आग बुझाई। हादसे में करीब ढाई लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। पीड़ित का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी दमकल टीम मौके पर नहीं पहुंची।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम नौगवां पकड़िया निवासी छेदालाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। इसके अलावा शाम को गांव में ही चाट का ठेला लगाते हैं। रविवार दोपहर उनकी पत्नी रामकली खाना बना रही थी। इस बीच अचानक लीकेज के चलते रसोई गैस सिलेंडर में आग लग गई। रबड़ को जलता देख पीड़िता ने शोर मचाकर परिवारीजनों को जमा किया। जिस पर पति छेदालाल और पांच बच्चे पुष्पा, मुन्नीदेवी, रजनी, जयवीर और कुलदीप आ गए। परिवारीजन कुछ समझ पाते इससे पहले ही आग ने छप्पर को चपेट में ले लिया। जिसके बाद सभी ने बमुश्किल बाहर निकलकर खुद को बचाया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन आरोप है कि काफी इंतजार के बाद भी कोई मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद गांव के लोगों ने एकजुट होकर आग को बुझाया। जब तक छप्पर में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित छेदालाल ने बताया कि हादसे में 20 हजार रुपये, टीवी, कपड़े, वर्तन, अनाज, जेवर समेत ढाई लाख कीमत का सामान जल गया है।