{"_id":"589f52af4f1c1b2b623790e7","slug":"a-fire-burned-ten-acres-of-sugarcane-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से दस एकड़ गन्ने की फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से दस एकड़ गन्ने की फसल जली
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Sat, 11 Feb 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ी पताई जलाने के दौरान आग लगने से चार किसानों की करीब दस एकड़ गन्ने की फसल जल गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान एक युवक झुलस गया। ग्राम रामनगर निवासी किसान सुदामा पांडे का दो एकड़ खेत सुखदेव मौर्य ने बटाई पर ले रखा है। शनिवार दोपहर गन्ने की कटाई कराई जा रही थी। कुछ गन्ना काटने के बाद पताई में आग लगाई गई। इसी दौरान उड़ी चिंगारी से खेत में खड़ी गन्ने की फसल में जा गिरी, जिससे आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग ने भीषण रूप ले लिया। आग की चपेट में आकर पड़ोस के अन्य चार किसानों की गन्ने की फसल भी जल गई। शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने बमुश्किल से आग पर काबू पाया। इसमें सुदामा पांडे के खेत की दो एकड़, वीरेंद्र सिंह व लालमन की तीन एकड़, बंता सिंह और जोखू की एक एकड़ खेत में खड़ी गन्ने की फसल जल गई। आग बुझाने के दौरान बंता सिंह का बेटा सत्यप्रकाश झुलस गया।
विज्ञापन