{"_id":"666e213e799c26db41083294","slug":"a-dose-of-assurance-on-samadhan-diwas-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-117940-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: समाधान दिवस में आश्वासन की घुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: समाधान दिवस में आश्वासन की घुट्टी
Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:48 AM IST
विज्ञापन
सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस पर समस्यायें सुनती एडीएम ऋतु पूनिया । संवाद
पीलीभीत। आदर्श आचार संहिता हटने पर शनिवार को करीब तीन महीने बाद तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान नाममात्र की शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हुआ। बड़ी संख्या में फरियादियों को जल्द समाधान करने का आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
कलीनगर तहसील में डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजन होना था, मगर किसी वजह से वह नहीं पहुंच पाए। उनकी अनुपस्थिति में एडीएम न्यायिक विजय वर्धन तोमर ने शिकायतें सुनीं। यहां 20 फरियादी पहुंचे। इसमें दो का मौके पर ही निस्तारण हो सका। शेष संबंधित विभागों को भेज दी गईं। सदर तहसील में एडीएम वित्त एवं राजस्व ऋतु पूनिया की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां पर 45 शिकायतें आईं। इसमें छह का मौके पर निस्तारण हो सका।
बीसलपुर में एक भी प्रकरण का नहीं हुआ निस्तारण
बीसलपुर। एसडीएम महीपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आईं 14 में से एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ। एसडीएम ने संंबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुए शिकायतें उन्हें सौंप दी। समाधान दिवस का संचालन तहसीलदार करम सिंह ने किया। संवाद