फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A dispute over loud music led to a fight, and a report was filed against four people.

Pilibhit News: तेज आवाज में गाना बजाने के विवाद में मारपीट, चार पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 23 Mar 2026 01:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A dispute over loud music led to a fight, and a report was filed against four people.
जहानाबाद। सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की नई बस्ती कॉलोनी निवासी चेतन्य गंगवार ने जहानाबाद थाने में रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इसमें बताया कि ललौरीखेड़ा स्थित उसके मेडिकल स्टोर के पास संचालित जिम में तेज आवाज में गाना बजाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर जिम संचालक सोनू कश्यप, मनोज, प्रदीप व एक अन्य ने तमंचा, धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर, दूसरे पक्ष के मनोज ने भी थाने में तहरीर दी है। इसमें चेतन्य गंगवार और उसके साथियों पर आरोप लगाया है। मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने कहा, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed