फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A cyclist fell into a waterlogged area and died

Pilibhit News: जलभराव वाले क्षेत्र में गिरा साइकिल सवार, जान गई

Tue, 09 Jul 2024 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
A cyclist fell into a waterlogged area and died
पीलीभीत। जलभराव के बीच गुजर रहा साइकिल सवार युवक पानी में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। सोमवार सुबह लोगों की उसपर नजर पड़ी तो सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

घटना शहर के बल्लभनगर कॉलोनी क्षेत्र की है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर खास निवासी लाल सिंह (48) पुत्र तुलाराम शहर में ही नौकरी करता था। वह रोजाना ड्यूटी करने आता था। लगातार हो रही बारिश से बल्लभनगर के कुछ हिस्सों में पानी अधिक भर गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि लाल सिंह साइकिल पर जलभराव क्षेत्र से होकर जा रहा था। पानी अधिक होने से वह गिर गया। उठ न पाने से वह डूब गया। जलभराव अधिक होने से उस क्षेत्र में सन्नाटा छाया रहा, किसी की उसपर नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह लोग जलभराव के क्षेत्र से होकर गुजरे तो साइकिल पड़ी देखी। पास में ही युवक पड़ा था। मामले की जानकारी सुनगढ़ी पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक को पानी से निकालकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना के बाद मृतक के परिजन भी वहां पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed