फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A culvert had to be built during the rainy season due to heavy water on the alternative route, traffic came to a halt

Pilibhit News: बरसात के समय पुलिया बनाना पड़ा भारी वैकल्पिक रास्ते पर पानी, आवागमन ठप

Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 06 Aug 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
A culvert had to be built during the rainy season due to heavy water on the alternative route, traffic came to a halt
माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया के वैक​ल्पिक मार्ग पर भरा पानी। संवाद
पीलीभीत। लोक निर्माण विभाग की मनमानी पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों राहगीरों की परेशानी बन गई है। बरसात के समय शुरू किए गए पुलिया निर्माण ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। तीन दिन से हो रही बारिश से वैकल्पिक रास्ता पूरी तरह डूब गया है। पीलीभीत-माधोटांडा मार्ग से आवागमन ठप हो गया। लोग आठ से 10 किमी का चक्कर लगाकर दूसरे मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रमुख मार्गाें में शामिल माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग का हाल पिछले एक साल से खराब है। गत वर्ष जुलाई में आई बाढ़ के दौरान इस मार्ग पर तीन स्थानों पर पुलिया कट गई थी। इसके अलावा मार्ग कई स्थानों पर धंसने लगा था। लोक निर्माण विभाग की ओर से पूरा साल बीतने के बाद भी कटी पुलियों पर कार्य नहीं कराया गया।
विज्ञापन

इधर, शहर से तीन किलोमीटर दूर सड़ा गांव के पास संकरी पुलिया के नव निर्माण को मंजूरी मिली। लोक निर्माण विभाग ने मनमाने तरीके से बरसात के मौसम में ही करीब एक माह पूर्व पुलिया का निर्माण शुरू करा दिया। नाले से होकर पुलिस के पास से ही वैकल्पिक रास्ता बनाया। बरसात में शुरू हुआ कार्य अब ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व से रुक रुककर हो रही बारिश के बाद पुलिया का वैकल्पिक रास्ता पानी में डूब गया। निर्माणाधीन क्षेत्र के दो सौ मीटर दायरे में पानी का प्रवाह तेज होने से इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि बरसात के समय निर्माण शुरू करने से सुविधा के बजाय परेशानी बढ़ गई हैं। दो दिन से मार्ग पर आवागमन ठप है। राहगीर पुलिया तक आकर लौट रहे हैं। बरसात में पुलिया की गुणवत्ता की अनदेखी के भी आरोप लगाए जा रहे हैं।

रोजाना गुजरते हैं पांच हजार वाहन : माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर रोजाना करीब 30 गांवों के 20 हजार से अधिक आबादी और छोटे-बड़े पांच हजार वाहन गुजरते हैं। मार्ग पर अव्यवस्थाओं का अंबार होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पहले से ही परेशानी कम नहीं थी, अब सड़ा गांव के पास पुलिया निर्माण बाधा बनने से परेशानी मुसीबत में बदल गई है।

माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर निर्माणाधीन सड़ा पुलिया के वैकल्पिक मार्ग पर भरा पानी। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed