{"_id":"669110939f14f3868b0eea4c","slug":"a-crocodile-appeared-on-the-highway-causing-a-stampede-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-119309-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: हाईवे पर आया मगरमच्छ, मच गई भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: हाईवे पर आया मगरमच्छ, मच गई भगदड़
विज्ञापन
ग्राम मचवाखेड़ा में सड़क किनारे नाले पर बैठा मगरमच्छ।संवाद
बरखेड़ा। क्षेत्र के गांव मचवाखेड़ा में हाईवे पर बृहस्पतिवार की रात पानी के साथ मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को देखकर वहां पर भगदड़ मच गई। ग्रामीणों ने सूचना वन विभाग को दी पर कोई नहीं पहुंचा।
ग्राम मचवाखेड़ा के लोग बृहस्पतिवार की रात करीब आठ बजे टहलने के लिए हाईवे की ओर गए थे। अचानक रोशनी में उनकी नजर वहां घूम रहे मगरमच्छ पर पड़ी। मगरमच्छ को देखकर उनके होश उड़ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बजाज शुगर मिल के गेट पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी भी दौड़ कर पहुंच गए।
उस समय मगरमच्छ मार्ग के किनारे बने नाले के पास बैठा था। ग्राम प्रधान यशपाल ने बताया कि सूचना देने के बाद भी वन विभाग की टीम तीन घंटे तक नही पहुंची। बाद में मगरमच्छ खेतों में कहीं चला गया।