फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A case of culpable homicide has been registered against four people

Pilibhit News: चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 29 Jun 2024 03:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
A case of culpable homicide has been registered against four people
पीलीभीत। मारपीट में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत के बाद जहानाबाद पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के मजरा रामनगर गांव निवासी मृतक की पत्नी प्रेमवती ने जहानाबाद पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि जमीन संबंधी विवाद को लेकर 22 जून की रात नौ बजे आरोपी महिला रेवती देवी, नन्हेलाल, छोटेलाल व दीनदयाल ने उसके पति माखनलाल के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर लाठी, डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे पति गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

शहर के माधोटांडा मार्ग पर स्थित एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। 26 जून को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जहानाबाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जहानाबाद इंस्पेक्टर राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed