फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A campaign will be launched again to increase enrollment in council schools.

Pilibhit News: परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए फिर चलेगा अभियान

Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
A campaign will be launched again to increase enrollment in council schools.
एक जुलाई से 30 सितंबर तक घर-घर जाएंगे शिक्षक, स्कूल से दूर बच्चों को किया जाएगा चिह्नित
विज्ञापन

पीलीभीत। परिषदीय विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने और स्कूल से दूर बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग एक जुलाई से स्कूल चलो अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत करेगा। 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान के तहत शिक्षक-शिक्षिकाएं घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराने के साथ उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए अभिभावकों को भी जागरूक करेंगे।

शासन के निर्देश पर संचालित स्कूल चलो अभियान का पहला चरण एक अप्रैल से 15 अप्रैल तक चलाया गया था। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में नए छात्रों के नामांकन के लिए विशेष प्रयास किए गए। अब दूसरे चरण में उन बच्चों पर विशेष फोकस किया जाएगा, जो किसी कारणवश विद्यालय नहीं पहुंच पा रहे हैं या अभी तक उनका नामांकन नहीं हो सका है। जिले में 1100 से अधिक परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। विभाग की ओर से ऐसे बच्चों की सूची तैयार की जा रही है जो स्कूल से बाहर हैं या नियमित रूप से विद्यालय नहीं आ रहे हैं। अभियान के दौरान शिक्षक अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें बच्चों की शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देंगे और विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करेंगे। बीएसए रोशनी सिंह ने बताया कि स्कूल चलो अभियान का दूसरा चरण एक जुलाई से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन कराया जाएगा। साथ ही पंजीकृत विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed