फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A broken tap was found in the toilet, and only two deliveries took place in two days.

Pilibhit News: शौचालय में टूटी मिली टोंटी, दो दिन में हुए सिर्फ दो प्रसव

Fri, 26 Sep 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 26 Sep 2025 01:16 AM IST
सार

अमरिया में राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने शौचालय की खराब हालत, कम प्रसव और बाहर की दवा लिखने पर नाराजगी जताई। व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।

विज्ञापन
A broken tap was found in the toilet, and only two deliveries took place in two days.

विस्तार

अमरिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमरिया का निरीक्षण करने पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे को शौचालय की टंकी की टोंटी टूटी मिली। दो दिन में सिर्फ दो प्रसव मिलने पर उन्होंने सीएचसी अधीक्षक से नाराजगी जताई। व्यवस्थाओं में सुधार कराने की हिदायत दी। मरीजों से बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने बृहस्पतिवार को सीएचसी अमरिया की ओपीडी, दवा वितरण केंद्र, नेत्र परीक्षण कक्ष, महिला वार्ड, ऑपरेशन थिएटर, सामान्य वार्ड और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। शौचालय में गंदगी और टंकी की टोंटी टूटी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए। पता चला कि पिछले दो दिनों में सीएचसी में केवल दो प्रसव हुए हैं। मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत के दौरान बाहर की दवा लिखने की शिकायत भी हुई। आयोग सदस्य ने इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों की सुविधाओं के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराती है। इसके बावजूद व्यवस्थाओं का लचर होना गंभीर लापरवाही है। सभी सुविधाओं को दुरुस्त करने और अधिक से अधिक प्रसव सीएचसी में कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed