{"_id":"69fe39df49c8bcb50f082fff","slug":"a-bjp-mla-was-accused-of-threatening-a-woman-over-a-complaint-regarding-road-construction-pilibhit-news-c-121-1-ba11032-159061-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क निर्माण की शिकायत पर भाजपा के एक विधायक पर धमकाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क निर्माण की शिकायत पर भाजपा के एक विधायक पर धमकाने का आरोप
विज्ञापन
पीलीभीत। सड़क निर्माण कार्य में लापरवाही की शिकायत करने के बाद भाजपा के एक विधायक पर धमकाने का आरोप लगाते हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश गंगवार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। वह पूर्व मंत्री हेमराज वर्मा के साथ पुलिस लाइन स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।
खमरिया पुल निवासी राजेश गंगवार ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि खमरिया से उमरसड़ के बीच बन रही सड़क में निर्माण संबंधी अनियमितताओं की शिकायत उन्होंने संबंधित अभियंता से की थी। शिकायत के बाद मामले की जांच भी कराई गई। आरोप है कि इसके बाद उन्हें फोन पर धमकाया गया। राजेश गंगवार ने आरोप लगाया कि ठेकेदार की शिकायत करने पर कुछ लोगों ने उनकी भाजपा के एक विधायक से फोन पर बात कराई, जहां विधायक ने उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए अशिष्ट व्यवहार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि सड़क निर्माण में लापरवाही उजागर करने के बाद उन पर रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की गई। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। संवाद