फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   A bike rider died after being hit by a vehicle

Pilibhit News: वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की जान गई

Thu, 14 Nov 2024 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
A bike rider died after being hit by a vehicle
मृतक धमेंद्र फाइल फोटो।
बरखेड़ा। पीलीभीत-बीसलपुर हाईवे पर बरखेड़ा कस्बे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सुबह छाया घना कोहरा भी हादसे की वजह माना जा रहा है। युवक पीलीभीत मंडी सब्जी लेने जा रहा था। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा के गांव भैसाहा ग्वालपुर निवासी धमेंद्र उर्फ देवेंद्र (30) पुत्र मैकूलाल सब्जी बेचने का कार्य करता था। बुधवार सुबह वह सब्जी खरीदने पीलीभीत स्थित मंडी जाने के लिए बाइक से निकला। बरखेड़ा कस्बे में गोपी कॉलोनी के पास उसकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी पर परिजन भी आ गए। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा तीन पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे से परिवार की कच्ची गृहस्थी बिखर गई। थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के भाई फतेहचंद की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इधर, बुधवार सुबह घना कोहरा छाया होने से लोग हादसे को कोहरे से जोड़कर देख रहे हैं।


सड़क हादसे में युवक घायल, रिपोर्ट दर्ज
बरखेड़ा। पांच दिन पूर्व हुए हादसे की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की हैं। जहानाबाद क्षेत्र के रहने वाले इरफान ने बरखेड़ा पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि आठ नवंबर को शाम छह बजे उसका छोटा भाई मोहम्मद इरशाद पौटा खमरिया से जहानाबाद की ओर जाने के लिए बस स्टैंड पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान तेज गति से लाए अज्ञात वाहन ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया। राहगीरों की मदद से एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना चौराहे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद

मृतक धमेंद्र फाइल फोटो।

मृतक धमेंद्र फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed